धामी जी के ड्रग्स फ्री देवभूमि विजन के अन्तर्गत दून पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी,250 ग्राम अवैध चरस के साथ,एक ड्रग पैडलर को थाना रायपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा मादक पदार्थों के सेवन/तस्करी एवं अवैध व्यापार पर रोकथाम के उद्देश्य से सभी अधीनस्थों को कडे निर्देश निर्गत करते हुए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
जिसके अनुपालन में थानाध्यक्ष रायपुर द्वारा थाना रायपुर क्षेत्रान्तर्गत नशा करने वाले व नशा बेचने वाले तस्करों को चिह्नित कर लगातार डाटा तैयार किया जा रहा है एवं नशा करने वालों की काउसलिंग की जा रही है । जिसके परिणाम स्वरूप थाने में नशा करने वालों की काउसलिगं के दौरान पुलिस टीम को उत्तरकाशी के ड्रग पैडलर द्वारा देहरादून के विभिन्न स्थानों पर चरस तस्करी किये जाने के विषय में जानकारी मिली। जिसके क्रम कें अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु गठित टीम द्वारा दिनांक 23.12.23 की देर रात्री में *अभियुक्त राहुल सिंह चौहान पुत्र विक्रम सिंह ग्राम दुई पोस्ट ओ0 नौगांव थाना पुरोला उत्तरकाशी उम्र 26 वर्ष को 252 ग्राम चरस* के साथ शान्ति विहार पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना रायपुर में धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त को समय से माननीय न्यायालय पेश किया गया।
*पूछताछ का विवरण* – पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह देहरादून में रहकर पढाई करता है । अपने खर्चे पूरे करने के लिये उत्तरकाशी के पहाडी क्षेत्र से चरस इकट्ठा कर उसे देहरादून में कई स्थानों पर सप्लाई की जाती जाती है । देहरादून में चरस की बहुत अच्छी मांग है जिसके एवज में उसे कई गुना कीमत आसानी से मिल जाती है।
*नाम पता अभियुक्त*: राहुल सिंह चौहान पुत्र विक्रम सिंह ग्राम दुई पोस्ट ओ0 नौगांव थाना पुरोला उत्तरकाशी उम्र 26 वर्ष
*बरामदगी*: 250 ग्राम चरस
