• Thu. Nov 5th, 2026

अयोध्या में बनेगा उत्तराखंड का राज्य अतिथि गृह, सीएम धामी ने योगी सरकार से मांगी मंजूरी

अयोध्या में बनेगा उत्तराखंड का राज्य अतिथि गृह, सीएम धामी ने योगी सरकार से मांगी मंजूरी

 

श्री राम जन्मभूमि में श्री राम मंदिर का जल्द ही विधिवत उद्घाटन होने जा रहा है। यहां जाने वाले प्रदेशवासियों के लिए प्रदेश सरकार ने राज्य अतिथि गृह बनाने का निर्णय लिया है। राज्य अतिथि गृह के लिए प्रस्तावित भूमि श्रीराम मंदिर स्थल से लगभग साढ़े छह किलोमीटर की दूरी पर है। प्रदेश के अधिकारियों की एक टीम ने इस जगह का भ्रमण भी किया है। श्री राम जन्मभूमि अयोध्या में उत्तराखंड का राज्य अतिथि गृह बनाया जाएगा। इस अतिथि गृह के लिए राज्य की टीम ने प्रस्तावित जगह का निरीक्षण कर लिया है। इसके साइट प्लान को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वीकृति प्रदान कर दी है। इस भवन के लिए राज्य सरकार ने उत्तर प्रदेश से 4000 वर्ग मीटर भूमि देने का अनुरोध किया है श्री राम जन्मभूमि में श्री राम मंदिर का जल्द ही विधिवत उद्घाटन होने जा रहा है। यहां जाने वाले प्रदेशवासियों के लिए प्रदेश सरकार ने राज्य अतिथि गृह बनाने का निर्णय लिया है। राज्य अतिथि गृह के लिए प्रस्तावित भूमि श्रीराम मंदिर स्थल से लगभग साढ़े छह किलोमीटर की दूरी पर है। प्रदेश के अधिकारियों की एक टीम ने इस जगह का भ्रमण भी किया है। सीएम धामी ने प्रदान की स्वीकृति
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहले ही कह चुके हैं कि यहां एक विशाल अतिथि गृह बनाया जाएगा, जिससे रामलला के दर्शन करने आने वाले प्रदेशवासियों को ठहरने में कोई परेशानी न हो। इस जगह का निरीक्षण करने गई टीम ने मुख्यमंत्री को निरीक्षण आख्या के साथ के साइट प्लान भी सौंपा है, जिसे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वीकृति प्रदान कर दी है।

यूपी सरकार को सौंपा जाएगा प्लान
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की स्वीकृति के बाद अब इस प्लान को जल्द ही उत्तर प्रदेश सरकार को सौंपा जाएगा। सचिव राज्य संपत्ति वीके सुमन ने बताया कि अभी उत्तर प्रदेश सरकार को भूमि का आवंटन करना है। प्रस्तावित स्थल पर टीम निरीक्षण कर आ चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *