• Thu. Nov 5th, 2026

मंगलौर बसपा विधायक अंसारी का निधन,मुख्यमंत्री धामी ने उनके असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है

मंगलौर बसपा विधायक अंसारी का निधन,मुख्यमंत्री धामी ने उनके असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है


मुख्यमंत्री ने दिवंगत विधायक
सरवत करीम अंसारी जी के पुत्र से फोन पर बात कर उन्हें ढांढस बंधाया

उपचार के दौरान बसपा विधायक अंसारी का निधन, मुख्यमंत्री ने गहरा शोक व्यक्त किया

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलौर विधानसभा से विधायक एवं बसपा नेता सरवत करीम अंसारी के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत की आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत श्री सरवत करीम अंसारी जी के पुत्र से फोन पर बात कर उन्हें ढांढस बंधाया।

मंगलौर बसपा विधायक अंसारी का दिल्ली में उपचार के दौरान निधन, तीन दिन से थे वेंटिलेटर पर
मंगलौर से बसपा विधायक सरवत करीम अंसारी का दिल्ली के एक अस्पताल में उपचार के दौरान सोमवार सुबह निधन हो गया। विधायक के निधन की सूचना मिलती ही बसपा कार्यकर्ताओं और कस्बे में शोक की लहर दौड़ गई। वह दो बार के मंगलौर के विधायक रहे।
शुक्रवार की देर शाम को विधायक सरवत करीम अंसारी को ऑक्सीजन लेवल डाउन होने पर मंगलौर के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया था, लेकिन उनकी तबीयत बिगड़ने पर शुक्रवार की रात को ही उन्हें नोएडा के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था। जहां पिछले दो दिनों से उनका ऑक्सीजन लेवल डाउन था। इसलिए चिकित्सकों ने उन्हें वेंटिलेटर पर रखा हुआ था।
नोएडा में ही उपचार के दौरान सोमवार सुबह उनका निधन हो गया। सरवत करीम अंसारी मंगलौर विधानसभा से दूसरी बार विधायक बने थे। इससे पहले वह 2012 से 2017 तक भी बसपा के ही टिकट पर मंगलौर विधानसभा का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। उनके निधन की सूचना पर मंगलौर कस्बे में शोक की लहर दौड़ गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *