• Tue. Nov 3rd, 2026

भारत ने कनाडा में भारतीय नागरिकों और छात्रों को किया अलर्ट, जारी की ये एडवाइजरी

ByNewuttarakhand

Sep 20, 2023

भारत द्वारा कनाडा में रहने वाले भारतीय मूल के लोगों और यात्रा कर रहे भारतीयों को अलर्ट रहने की सलाह दी है। इससे पहले कनाडा भी अपने नागरिकों के लिए भारत में एडवाइजारी जारी कर चुका है।

 

नई दिल्ली: भारत और कनाडा के बीच तनातनी बढ़ती हुई दिख रही है। इस बीच भारत ने कनाडा में रहने वाले भारतीय नागरिकों और छात्रों के लिए एडवाइजरी जारी की है। भारत ने कहा है कि कनाडा में मौजूद सभी भारतीय नागरिक और यात्रा पर विचार करने वाले लोग अत्यधिक सावधानी बरतें।

 

भारत विरोधी एजेंडे का विरोध करने वाले टारगेट पर

भारत ने कहा है कि हालही में भारतीय राजनयिकों और भारतीय समुदाय के लोगों को टारगेट किया गया है, जो भारत विरोधी एजेंडे का विरोध करते हैं। इसलिए भारतीय नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे कनाडा के उन क्षेत्रों और संभावित स्थानों की यात्रा करने से बचें, जहां ऐसी घटनाएं देखी गई हैं। भारत के विदेश मंत्रालय ने ये स्टेटमेंट जारी किया है।

कनाडा भी जारी कर चुका है अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी

इससे पहले कनाडा की सरकार ने भी अपने नागरिकों के लिए एक ट्रैवल एडवाइजरी जारी की थी। इस एडवाइजरी में कनाडा ने भारत की यात्रा करने वाले या फिर भारत में रह रहे अपने नागरिकों से जम्मू-कश्मीर और नॉर्थ ईस्ट नहीं जाने को कहा था। कनाडा ने अपने नागरिकों को सलाह दी थी कि अप्रत्याशित सुरक्षा हालात के कारण केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर की यात्रा करने से बचें। यहां आतंकवाद, उग्रवाद, अशांति और अपहरण का खतरा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *