• Tue. Nov 3rd, 2026

दिनदहाड़े घूम रहे गुलदार को देखकर ग्रामीणों में दहशत, वन कर्मियों की गस्त बढ़ाई गई

ByNewuttarakhand

Aug 12, 2023

भोगपुर व इसके आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में दिनदहाड़े गुलदार की चहलकदमी से ग्रामीण दहशत में हैं। क्षेत्रों में दिनदहाड़े घूम रहे गुलदार की वजह से उन्हें अपनी जान माल की सुरक्षा का डर सता रहा है। गुलदार लगातार भोगपुर गडूल व अन्य आसपास के क्षेत्रों में सक्रिय रहते हुए क्षेत्र में कई मवेशियों को अपना निवाला बना चुका है।

 

डोईवाला। भोगपुर व इसके आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में दिनदहाड़े गुलदार की चहलकदमी से ग्रामीण दहशत में हैं। क्षेत्रों में दिनदहाड़े घूम रहे गुलदार की वजह से उन्हें अपनी जान माल की सुरक्षा का डर सता रहा है।

 

गुलदार लगातार भोगपुर, गडूल व अन्य आसपास के क्षेत्रों में सक्रिय रहते हुए क्षेत्र में कई मवेशियों को अपना निवाला बना चुका है। कुछ दिन पूर्व ग्राम पंचायत गडूल के जगतूवाला निवासी मंगल सिंह व बृजेश जोशी के कुत्ते व रघुवीर सिंह की बकरी को भी गुलदार अपना निवाला बना चुका है।

आबादी क्षेत्र के आसपास भी कई बार गुलदार देखा गया है। वहीं कृषि कार्य करने खेतों में गए लोग भी इस गुलदार के खुलेआम घूमने से खुद को खतरे में महसूस कर रहे हैं। थानों रेंज के वन क्षेत्राधिकारी नत्थी लाल डोभाल ने बताया कि गुलदार की मूवमेंट पर नजर रखी जा रही है और ग्रामीण क्षेत्रों में वन कर्मियों की गस्त भी बढ़ाई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *