• Tue. Nov 3rd, 2026

टिहरी में जहरीले मशरूम की सब्जी खाने से पति की मौत, गंभीर हालत में भर्ती पत्नी ने ऋषिकेश AIIMS में दम तोड़ा

ByNewuttarakhand

Jul 25, 2023

उत्तराखंड के टिहरी जिले के रानीचौरी क्षेत्र में जहरीले मशरूम की सब्जी खाने से एक दंपति की मौत हो गई। पहले पति अजबीर की घर पर ही मौत हो गई, वहीं उसकी पत्नी रेखा की गंभीर हालत में एम्स ऋषिकेश भेजा गया, जहां उसकी मौत हो गई।

 

नयी टिहरी : उत्तराखंड के टिहरी जिले के रानीचौरी क्षेत्र में जहरीले मशरूम की सब्जी खाने से एक दंपति की मौत हो गई, जबकि उनकी मां बीमार पड़ गई। टिहरी जिला अस्पताल बौराड़ी के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अमित राय ने बताया कि डारगी गांव के रहने वाले अजबीर सिंह और उसके परिवार ने जंगली मशरूम की सब्जी खाई थी, जिसके बाद सभी का स्वास्थ्य बिगड़ गया।

 

डॉ अमित राय के मुताबिक, अजबीर (38) की जहां रविवार को घर पर ही मौत हो गई। वहीं उसकी पत्नी रेखा (28) की गंभीर हालत को देखते हुए उसे एम्स ऋषिकेश भेजा गया। लेकिन उसने भी अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

 

डॉ राय के अनुसार, अजबीर की मां दीपा देवी का जिला अस्पताल में इलाज किया रहा है और उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। राय ने बताया कि अजबीर टिहरी के रानीचौरी वानिकी महाविद्यालय में कार्यरत था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *