• Tue. Nov 3rd, 2026

Uttarakhand weather updates: उत्तराखंड में जारी है मूसलाधार बारिश का सिलसिला, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

ByNewuttarakhand

Jul 27, 2023

देहरादून: उत्तराखंड में 4 अगस्त तक बारिश (Uttarakhand weather updates) जारी रहने का पूर्वानुमान है। ऐसे में मौसम विज्ञान केंद्र ने कुछ दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। आज भी राजधानी के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की संभावना व्यक्त की गई है, जबकि अन्य स्थानों पर बादल छाए रहेंगे। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बतौया कि प्रदेश के सभी जिलों में भारी बारिश की संभावना है। आज भी मूसलाधार बारिश से राहत नहीं मिलेगी। पर्वतीय क्षेत्र में हो रही लगातार बारिश के कारण नदियों का जलस्तर बढ़ रहा है।

 

हरिद्वार में भी गंगा का जलस्तर बढ़ रहा है। बुधवार को गंगा का जलस्तर बढ़ने के कारण स्नानघाट जलमग्न हो गए। वहीं गंगा के चेतावनी के निशान पर बहने के चलते यूपी में बाढ़ की आशंका बन गई है। प्रशासन बाढ़ ग्रस्त इलाकों सहित निचले इलाकों में विशेष सतर्कता बरत रहा है।

 

ऋषिकेश में त्रिवेणी घाट पर आरती स्थल जलमग्न हो गया, जिसके कारण प्रशासन ने स्नान करने वालों को घाट पर जाने से रोक दिया। बारिश के कारण चंद्रभागा सॉन्ग समेत कई बरसाती बरसाती नदियां उफान पर हैं। प्रदेश में हो रही बारिश के कारण 296 सड़के बंद हैं। जिस वजह से लोगों को आवाजाही में भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। यमुनोत्री हाईवे पिछले 4 दिनों से बंद था स्टॉप मंगलवार को 86 घंटे के बाद कुछ दिन के लिए डबल कोट खुला लेकिन फिर बाधित हो गया था।DS

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *