• Tue. Nov 3rd, 2026

बड़ी खबर: भारी बारिश की चेतावनी के कारण कल उत्तराखंड के 3 जिलों में स्कूलों की छुट्टी।

ByNewuttarakhand

Jul 6, 2023

बागेश्वर, अल्मोड़ा नैनीताल इन तीन जिलों में कल अवकाश भारी बारिश की वजह से।

नैनीताल की जिलाधिकारी वंदना ने इस बाबत आदेश जारी कर दिया है। इसके अलावा अल्मोड़ा के जिलाधिकारी विनीत तोमर ने भी इस बाबत आदेश जारी कर दिया है। साथ ही बागेश्वर की जिलाधिकारी अनुराधा पाल ने भी आदेश जारी कर दिए हैं। आगे पढ़िए

मौसम विभाग के द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार बागेश्वर, नैनीताल, अल्मोड़ा जिलों में 6 जुलाई से 10 जुलाई तक भारी से बहुत भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है। खासतौर पर 7 जुलाई को स्थिति बिगड़ भी सकती है। नदियों,नालों, गधेरों मेें तेज जलप्रवाह की सम्भावना को देखते हुए नैनीताल और अल्मोड़ा डीएम ने सभी शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों में 1 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं और आंगनवाडी केन्द्रों में 7 जुलाई को एक दिवसीय अवकाश घोषित किये जाने के आदेश पारित किये हैं। इसके अलावा प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापक एवं समस्त कार्मिक निर्धारित समयानुसार अपने-अपने विद्यालयों, कार्यालयोें में उपस्थित रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *