• Tue. Nov 3rd, 2026

पीएम आवास में बुधवार को बीजेपी की बड़ी बैठक, सरकार और संगठन में फेरबदल के उम्मीद।

ByNewuttarakhand

Jun 29, 2023

पीएम आवास पर यह बैठक बुधवार शाम 7 बजे शुरू हुई और 4 घंटे से भी ज्यादा यह बैठक चली। इससे पहले पिछले दिनों जेपी नड्डा, अमित शाह और बीएल संतोष की कई बड़े संघ नेताओं के साथ कई बैठकें हो चुकी हैं। माना जा रहा है कि इस बैठक में फेरबदल पर मुहर लग चुकी है और मानसून सत्र से पहले मोदी कैबिनेट में नए चेहरे शामिल हो सकते हैं। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल को 4 साल से ज्यादा हो चुके हैं। इन 4 वर्षों के दौरान केवल 1 बार ही केंद्रीय कैबिनेट में फेरबदल किया गया है। माना जा रहा है कि मोदी सरकार में शामिल कई मंत्रियों को संगठन में भेजा जा सकता है और सरकार में नए चेहरों को शामिल किया जा सकता है।

कर्नाटक और गुजरात में नियुक्त हो सकते हैं नए प्रमुख

इसके साथ ही कर्नाटक और गुजरात में नए प्रदेश अध्यक्षों की तैनाती की जा सकती है और गुजरात के मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष को सीआर पाटिल को दिल्ली लाया जा सकता है। इसके साथ ही जेपी नड्डा की टीम में शामिल कई चेहरों की छुट्टी भी की जा सकती है। वहीं धम्रेंद्र प्रधान और भूपेंद्र यादव की जिम्मेदारी बढ़ाये जाने की संभावना है। सूत्रों के अनुसार जुलाई के पहले सप्ताह में फेरबदल होने के आसार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *