• Tue. Nov 3rd, 2026

उत्तराखंड पुलिस विभाग में 7 साल तक बेहतरीन सेवाएं देने वाली प्यारी सोनी इस दुनिया से चली गई,

ByNewuttarakhand

Jun 28, 2023

जी हां सोनी..उत्तराखंड पुलिस की हॉर्स यूनिट की घोड़ी ने 7 साल 10 महीने तक उत्तराखँड पुलिस विभाग में बेहतरीन सेवाएं दी हैं। कुंभ के दौरान नजर बनाए रखने के लिए उत्तराखँड पुलिस ने हॉर्स यूनिट को भी इस दौरान अपने साथ शामिल किया था। हॉर्स यूनिट की सोनी ने 2019 महाकुंभ और उसके बाद हुए काफी गंगा स्नानों में उत्तराखंड पुलिस की तरफ से बेहतरीन भूमिका निभाई। बताया जा रहा है कि सोनी की आंख में इन्फेक्शन हो गया था। इसके बाद से उसका इलाज लुधियाना में चल रहा था। इलाज के दौरान ही सोनी चल बसी। आगे पढ़िए

उत्तराखंड पुलिस ने सोनी को श्रद्धांजलि दी है और अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा है कि – हरिद्वार के वर्ष 2019 महाकुंभ व उसके पश्चात आयोजित हुए सभी महत्वपूर्ण स्नानों में उत्तराखँड पुलिस की अश्व यूनिट की ‘सोनी’ द्वारा लगभग 7 वर्ष 10 महीने की बेहतरीन सेवाएं दी गईं। आज सोनी ने उपचार के दौरान लुधियाना के अस्पताल में अंतिम सांसे ली। उसे वहीं नियमानुसार अंतिम विदाई दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *