• Tue. Nov 3rd, 2026

द्विपक्षीय संबंधों पर हुई चर्चा, NSA अजित डोभाल ने की ओमान के नेताओं से मुलाकात।

ByNewuttarakhand

Jun 27, 2023

डोभाल ने टैक्नोलॉजी, सैन्य मामलों और खनन के क्षेत्र में संभावित द्विपक्षीय सहयोग पर ओमान के विदेश मंत्री सैय्यद बद्र हमद अल बुसैदी के साथ भी बातचीत की। विदेश मंत्रालय ने बताया कि डोभाल ने अल बराका पैलेस में सुल्तान हैसम से मुलाकात की और उन्हें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संदेश सौंपा। इसने कहा कि डोभाल ने शाही कार्यालय के मंत्री जनरल सुल्तान बिन मोहम्मद अल नोमानी और विदेश मंत्री अल बुसैदी के साथ भी व्यापक चर्चा की।

विदेश मंत्रालय का बयान

विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘इस चर्चा में भारत और ओमान सल्तनत के बीच बहुआयामी द्विपक्षीय संबंधों की हाईलेवल समीक्षा की गई, जिसमें आर्थिक और टैक्नोलॉजी विकास, परस्पर सुरक्षा और क्षेत्रीय स्थिरता के क्षेत्रों में सहयोग को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित किया गया।’

डोभाल ने सुल्तान को प्रधानमंत्री की ओर से शुभकामनाएं दीं और ओमान की प्रगति एवं समृद्धि की कामना की। सुल्तान हैसम ने बधाई और शुभकामनाओं का जवाब दिया। ओमान के विदेश मंत्री के साथ एनएसए की बातचीत में निवेश समेत द्विपक्षीय संबंधों के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *