• Tue. Nov 3rd, 2026

मशहूर यूट्यूबर देवराज पटेल का निधन, सड़क हादसे में गई जान

ByNewuttarakhand

Jun 26, 2023

देवराज पटेल के निधन से उनके फैंस के साथ-साथ छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल को भी काफी दुख हुआ है, उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा, “दिल से बुरा लगता है से करोड़ों लोगों के बीच अपनी जगह बनाने वाले, हम सबको हंसाने वाले देवराज पटेल आज हमारे बीच से चले गए। इस बाल उम्र में अद्भुत प्रतिभा की क्षति बहुत दुखदायी है। ईश्वर उनके परिवार और चाहने वालों को यह दुःख सहने की शक्ति दे. ओम् शांति।”

बता दें देवराज पटेल छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में रहते थे। देवराज पटेल की बाईक को तेज रफ़्तार ट्रक ने पीछे से ठोकर मार दी जिस कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। ये हादसा रायपुर के तेलीबांधा थाने के लाभांडी इलाक़े में हादसा हुआ। देवराज पटेल की मौत से बहुत लोगों को झटका लगा है।

देवराज पटेल की कॉमेडी के फैन छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी हो गए थे। देवराज के वीडियोज देखने के बाद सीएम ने उन्हें घर पर बुलाया था। साथ ही देवराज से अलग से मुलाक़ात भी की थी। उस समय का वीडियो तब बेहद चर्चित था जिसमें देवराज ने सीएम भूपेश को दिखाते हुए कहा था – “छत्तीसगढ़ में दो ही लोग चर्चित हैं एक तो मैं और दूसर मोर कका।”

दिल से बुरा लगता है भाई’ ये मशहूर लाइन तो आपने यूट्यूबर देवराज पटेल के मुंह से सुनी ही होगी। बता दें छत्तीसगढ़ के मशहूर कॉमेडी यूट्यूबर देवराज पटेल का निधन हो गया है। जानकारी के अनुसार एक सड़क हादसे के दौरान उनकी जान चले गई। देवराज पटेल का रायपुर के लाभांडी के पास एक्सीडेंट हो गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *