• Tue. Nov 3rd, 2026

पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ने जो बाइडन पर निकाली भड़ास के PM मोदी को क्या बोल गए।

ByNewuttarakhand

Jun 23, 2023

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर बिगड़े बोल बोले। पाक मंत्री भारत और अमेरिका के साझा बयान से बौखलाए हुए थे। दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने पाकिस्तान से 26 नवंबर 2008 को मुंबई में हुए हमले और पठानकोट हमले के अपराधियों को दंडित करने का भी आह्वान किया है। अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन और प्रधानमंत्री मोदी ने पाकिस्तान से यह सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाने की मांग की कि पाकिस्तानी सरजमीं का इस्तेमाल ‘‘आतंकवादी हमले करने’’ के लिए नहीं किया जाए।’

इस बयान से बौखलाए पाक रक्षा मंत्री ने कहा कि “अगली बार जब वह (बाइडन) गुजरात के कसाई को बुलाएं तो इन तथ्यों पर भी उन्हें विचार करना चाहिए।” घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए, ख्वाजा आसिफ ने कहा कि यह विडंबनापूर्ण है कि यह बयान “उस व्यक्ति की यात्रा के दौरान जारी किया गया था, जिसके गुजरात के मुख्यमंत्री रहते हुए मुसलमानों का नरसंहार हुआ और उस पर अमेरिका में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया था।” ख्वाजा आसिफ ने कहा, “वह (मोदी) कश्मीर में सरकार-प्रायोजित आतंकवाद के एक और अभियान का नेतृत्व कर रहा है, जिसमें नियमित रूप से स्थानीय आबादी को अपंग करना और अंधा करना शामिल है। देश के बाकी हिस्सों में, मोदी के भक्त मुसलमानों, ईसाइयों और अन्य अल्पसंख्यकों को बेखौफ होकर पीट-पीट कर मार डालते हैं।

भारत के अलावा पाकिस्तानी मंत्री ने अमेरिका और अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन पर भी भड़ास निकाली। पाक रक्षा मंत्री ने कहा, “क्षेत्र में असफल अमेरिकी हस्तक्षेप के कारण पाकिस्तान ने अनगिनत लोगों की जान गंवाई है और दशकों से लगातार आतंकवाद से युद्ध कर रहा है।” उन्होंने कहा, “शायद राष्ट्रपति बाइडन को अगली बार गुजरात के कसाई का स्वागत करते समय इन तथ्यों पर विचार करना चाहिए।”

आसिफ ने कहा, पाकिस्तान ने पिछले 40 वर्षों में अफगानिस्तान में दो युद्धों में अमेरिका का साथ दिया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान “एक ऐसे युद्ध का हिस्सा था जो कभी हमारा नहीं था”। मंत्री ने कहा कि पाकिस्तान अभी भी आतंकवाद के खिलाफ अमेरिका के नेतृत्व वाले युद्ध का हिस्सा बनने की कीमत चुका रहा है और फिर भी “कोई मानता नहीं है।” उन्होंने कहा कि अमेरिका-भारत का संयुक्त बयान राष्ट्र के लिए “अपमान का आधार” था।

बाइडन और मोदी ने पाकिस्तान से अलकायदा, दाएश और हिजबुल-मुजाहिदीन सहित सभी आतंकवादी समूहों के खिलाफ ठोस कार्रवाई का आह्वान भी किया है। पीएम मोदी के अमेरिका के राजकीय दौरे पर जारी एक संयुक्त बयान में दोनों नेताओं ने कथित तौर पर पाकिस्तानी आतंकवादी संगठनों लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद के खिलाफ कार्रवाई का आह्वान किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *