• Tue. Nov 3rd, 2026

पीएम मोदी ने बाइडन को उत्तराखंड में उत्पन्न होने वाले लंबे चावल भेंट दिए, सीएम धामी ने ट्वीट कर दी जानकारी।

ByNewuttarakhand

Jun 22, 2023

आज अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन और उनकी पत्नी जिल बाइडन से मुलाकात के दौरान पीएम मोदी ने कुछ उपहार भेंट स्वरूप दिए हैं। जिनमें एक खास बॉक्स शामिल है। इस बॉक्स में जो उपहार है वो भारत के हर एक राज्य की खासियत को दर्शाता है। जी हां इस बॉक्स में दस दान राशियां हैं। आईए आपको बताते हैं क्या है ये दस दान राशि…
बॉक्स में हैं दस दान राशि

गौदान (गाय का दान), भूदान (भूमि का दान), तिलदान (तिल के बीज का दान), राजस्थान में हस्तनिर्मित, 24K शुद्ध और हॉलमार्क वाला सोने का सिक्का हिरण्यदान (सोने का दान), रौप्य दान (चांदी का दान), लवंदन (नमक का दान), बॉक्स में गणेश जी की मूर्ति है, एक दीया (तेल का दीपक), डिब्बे में पंजाब का घी है, झारखंड के टसर रेशम का कपड़ा, उत्तराखंड से प्राप्त लंबे दाने वाला चावल और महाराष्ट्र का गुड़।

मेरिका की फर्स्ट लेडी को किया ग्रीन डायमंड भेंट
इसके साथ ही अमेरिका की फर्स्ट लेडी जिल बाइडन को पीएम मोदी ने उपहार के रूप में 7.5 कैरेट का ग्रीन डायमंड दिया है। भारत हमेशा से ही हीरे से धनी रहा है और एक बार फिर से पीएम ने अमेरिका की फर्स्ट लेडी को डायमंड भेट किया है।
अमेरिका में बढ़ा उत्तराखंड का मान
प्रधानमंत्री मोदी ने जो दस दान राशि अमेरिका के राष्ट्रपति और उनकी पत्नी को भेंट किए उनमें उत्तराखंड का लंबे दाने वाला चावल भी शामिल है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन को धान्य दान के रूप में उत्तराखंड में उत्पन्न होने वाले लंबे चावल भेंट करने पर प्रधानमंत्री मोदी जी का धन्यवाद प्रकट किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *