• Tue. Nov 3rd, 2026

हादसा : नैनीताल में एक कार खाई में गिरने से 11 वर्षीय बच्ची की मौत

ByNewuttarakhand

Jun 21, 2023

इस हादसे में नौ वर्षीय बालिका की मौत हो गई जबकि सात पर्यटक घायल हो गए हैं। हादसे के बाद घटनास्थल पर हड़कंप मच गया। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाकर घायलों को खाई से निकालकर सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी भिजवाया। पुलिस के अनुसार हादसे का कारण अचानक सामने मोड़ पर गाड़ी सहीं से नहीं काट पाना बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक झनकट खटीमा निवासी मोहम्मद परवेज स्वजनों-रिश्तेदारों के साथ घूमने नैनीताल आए थे। सोमवार को उनकी गाड़ी वापस जा रही थी।

तभी जिला मुख्यालय से करीब 20 किमी दूर आमपड़ाव क्षेत्र में पहुंचे ही थे कि अचानक तीव्र मोड़ पर वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया।राहगीरों की सूचना पर ज्योलीकोट चौकी प्रभारी नरेंद्र कुमार व अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों के साथ मिलकर एक घंटे तक रेस्क्यू अभियान चलाकर घायलों को खाई से बाहर निकाला गया। चौकी प्रभारी ने बताया कि हादसे में झनकट निवासी 35 वर्षीय मोहम्मद परवेज, उनकी पत्नी 30 वर्षीय रुक्सी बेगम, 11 वर्षीय बेटी रियासा, नौ वर्षीय आईशा, पीलीभीत निवासी परवेज की बुआ 45 वर्षीय नसरीन, फूफा 45 वर्षीय मुईनुद्दीन तथा उनके बच्चे 15 वर्षीय मुनतसा व 17 वर्षीय मोहम्मद आमिर को सुशीला तिवारी अस्पताल भिजवाया गया। चिकित्सकों ने आईशा को मृत घोषित कर दिया। बच्ची के शव का पंचनामा व पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *