• Tue. Nov 3rd, 2026

राज्य में हर वाइब्रेंट विलेज में बनेगा हेलीपैड, वाइब्रेंट विलेज में होगी अटल स्कूलों की शुरुआत

ByNewuttarakhand

Jun 21, 2023

वाइब्रेंट विलेज में होगी अटल स्कूलों की शुरुआत

सचिवालय में आयोजित बैठक में मुख्य सचिव ने कहा कि जिलाधिकारी अपने जनपद में वाइब्रेंट विलेज में जाकर देखें कि वहां पर किन किन सेवाओं की आवश्यकता है। इसके साथ ही वहां पर अटल स्कूलों की शुरुआत की जाए। मुख्य सचिव ने वाइब्रेंट विलेज के लिए योजनाओं को प्राथमिकता पर लेने के निर्देश दिए हैं।

स्थानीय लोगों को रोजगार से जोड़ने के प्रयास

मुख्य सचिव एसएस संधु ने कहा कि इन गांवों में बिजली, पानी, सड़क, अस्पताल आदि जैसी मूलभूत सुविधाएं अनिवार्य रूप से सुनिश्चित की जाए। इन गांवों के लिए योजनाएं इस प्रकार से तैयार की जाएं ताकि स्थानीय लोगों को रोजगार मिल सके। इन क्षेत्रों में बुग्याल और ट्रैकिंग रूट्स को भी विकसित कर क्षेत्रवासियों को रोजगार से जोड़ा जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *