• Tue. Nov 3rd, 2026

मौसम विभाग ने 20 जून तक बताया मौसम खराबी का अनुमान

ByNewuttarakhand

Jun 18, 2023

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार गोविंद बल्लभ पंत कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग की वैज्ञानिक डॉ. शिवानी कोठियाल ने बताया कि बिपरयॉज का असर उत्तर भारत के उत्तराखंड सहित आसपास के प्रदेशों में दिखने की संभावनाएं हैं।

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के लिए 18 जून से 20 जून तक अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार 18 से 20 जून तक 5 से 10 एमएम की बरसात के साथ साथ 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफान आने के आसार हैं।

इन जनपदों में बरसात के आसार

डॉ. शिवानी ने बताया कि 19 जून को चमोली, उत्तरकाशी, पौड़ी और पिथौरागढ़ में कई स्थानों पर भारी बरसात देखने को मिल सकती है। पूर्वानुमान को देखते हुए भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने उत्तराखंड को ऑरेंज जोन में रखा है। 18 से 20 जून तक मौसम काफी खराब हो सकता है। जब तक मौसम साफ न हो तब तक गैर जरूरी यात्रा करने से बचें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *