• Tue. Nov 3rd, 2026

दिल्ली: G-20 के तहत की जा रही पहल के हिस्से के रूप चांदनी चौक में कल राहगीरी डे।

ByNewuttarakhand

Jun 17, 2023

G-20 के तहत की जा रही पहल के हिस्से के रूप में कल (18 जून) को दिल्ली के चांदनी चौक में में राहगीरी डे का आयोजन किया जाएगा. इसे चांदनी चौक-टाउन हॉल से गुरुद्वारा शीश गंज साहिब तक चांदनी चौक के नॉन-मोटराइज्ड व्हीकल रोड पर आयोजित किया जाएगा. दिल्ली नगर निगम के साथ-साथ कई पार्टनर्स इस आयोजन में शामिल हैं. इसका उद्देश्य स्थायी परिवहन को बढ़ावा देना, वायु प्रदूषण को कम करने और सभी नागरिकों के लिए सुरक्षित और समावेशी सड़कों का निर्माण करने के लिए किया जा रहा है.

राहगिरी डे के तहत एमसीडी सुबह 6 बजे से 9 बजे तक सड़कों की घेराबंदी करेगी. इस इलाके में ऐसी व्यवस्था की जाएगी कि लोगों को चलने, साइकिल चलाने और कई गतिविधियों में शामिल होने के लिए एक सुरक्षित और सुखद वातावरण मिले. इसके अलावा खेल विभाग एक खेल क्षेत्र बनाएगा.

इसके साथ ही एक ड्राइंग प्रतियोगिता, एक कठपुतली शो, योग, जुम्बा, फ्लैश मॉब, डांस, सड़क सुरक्षा जागरुकता गतिविधियां, प्रेरक भाषण और बहुत सी मनोरंजक एक्टीविटीज होंगी. इसे दिल्ली नगर निगम (MCD), दिल्ली पुलिस, राहगिरी फाउंडेशन, FIA फाउंडेशन और PMNCH के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *