• Tue. Nov 3rd, 2026

बैठकों का दौर जारी प्रशासन नहीं दे महापंचायत की अनुमति, हिंदू संगठन पूरा ज़ोर लगाए हुए।

ByNewuttarakhand

Jun 14, 2023

महापंचायत को लेकर हिंदू संगठनों की बैठक

महापंचायत की तैयारियों को लेकर उत्तरकाशी हनुमान मंदिर में विश्व हिंदू परिषद और हिंदू संगठनों की बैठक हुई। जानकारी के मुताबिक बैठक में विश्व हिंदू परिषद के प्रदेश अध्यक्ष और बजरंग दल के प्रदेश संयोजक अनुज वालिया ने कहा कि लव जिहाद और लैंड जिहाद एक कैंसर की तरह है। अगर इसका उपचार शुरू में नहीं हुआ तो बाद में इसका इलाज संभव नहीं है।

महापंचायत की तैयारी पूरी करने का दावा

अनुज वालिया ने आगे कहा की जो गाय, गंगा, हमारी मिट्टी और हमारी बहु-बेटियों का अपमान करेगा उसको कतई माफ नहीं किया जाएगा। हम किसी के दबाव में नहीं आने वाले हैं। भले जिला प्रशासन और पुलिस जिहादियों को संरक्षण देने का प्रयास कर रही हो। लेकिन जो हमारा संकल्प है वो पूरा होकर रहेगा। प्रशासन ने भले महापंचायत की अनुमति नहीं दी है। लेकिन हमने महापंचायत की तैयारी पूरी कर ली है।

चप्पे-चप्पे पर पुलिस फाॅर्स तैनात

पुरोला में प्रस्तावित महापंचायत को लेकर प्रशासन पूरी तरह से सख्त और सतर्क नजर आ रहा है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस फाॅर्स तैनात की गई है। इसके साथ ही उत्तरकाशी और देहरादून से पुरोला की तरफ जाने वाले वाहनों की तलाशी और वाहनों में बैठे सवारियों का विवरण भी लिया जा रहा है। बता दें बजरंग दल के प्रदेश संयोजक अनुज वालिया सहित अन्य हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं को महापंचायन में जाने से रोकने की तैयारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *