• Tue. Nov 3rd, 2026

गंगोत्री बाजार आज बंद रहा बाजार, यात्री हुए परेशान पुरोला में हुए मामले को लेकर लोगों में आक्रोश।

ByNewuttarakhand

Jun 10, 2023

गंगोत्री तक पहुंचा पुरोला का आक्रोश

उत्तरकाशी के पुरोला में विशेष समुदाय के युवकों द्वारा नाबालिग लड़की को भगाने और फिर दो सगी बहनों को भगाकर ले जाने का मामला शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। इस घटना के बाद से पूरे जिले में माहौल गरमाया हुआ है। घटना के विरोध में आज गंगोत्री धाम में बाजार बंद रखे गए।

आज बंद रहा गंगोत्री धाम का बाजार

गंगोत्री धाम में आज बाजार बंद रहे। स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि गंगोत्री धाम में कई लोग बाहर से आए हैं। जो धाम में कुछ भी बेच रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब तक बाहर से आने वालों का सत्यापन नहीं किया जाता या उन्हें आश्वासन नहीं दिया जाता वो दुकानें बंद रखेंगे।

यात्रियों को दिक्कतों का करना पड़ा सामना

गंगोत्री धाम में बाजार बंद रहने के कारण यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। लोगों को खाने-पीने के सामान के साथ ही अन्य जरूरतों के सामान के लिए भी भटकना पड़ा। फिर भी उन्हें सामान नहीं मिला।

बता दें कि स्थानीय व्यापारियों ने इस से पहले भी प्रशासन को ज्ञापन सौंपा था। उनका कहना है कि गंगोत्री धाम के मुख्य गेट से बाहर और गंगोत्री हाईवे पर कोई दुकानें ना लगाई जाए। लेकिन नगर पंचायत की अनदेखी से अवैध रेड़ी और फड़ की दुकाने लगाई जा रही हैं। जिससे व्यापारी नाराज हैं।

उचित आश्वासन ना मिलने तक बंद रहेगी दुकानें

व्यापारियों का कहना है कि ना उनकी पहले की मांगे मानी गई हैं और ना ही धाम में अभी तक बाहर से आने वाले लोगों का सत्यापन हुआ है। व्यापारियों ने चेतावनी दी है कि ज़ब तक प्रशासन उन्हें उचित आश्वासन नहीं देता है तब तक उनकी दुकाने बंद रहेंगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *