• Tue. Nov 3rd, 2026

Uttarakhand: हरिद्वार में रोडवेज बस खाई में गिरी, 41 सवारी बस ने थे मौजूद मासूम समेत दो की मौत।

ByNewuttarakhand

May 31, 2023

जानकारी के अनुसार, हरिद्वार के चंडी चौक से करीब 200 मीटर आगे नजीबाबाद की तरफ एक रोडवेज बस बेकाबू होकर 20 मीटर नीचे खाई में गिर गई। बस में 41 लोग सवार थे।

हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। मौके पर पहुंची SDRF टीम ने राहत एवं बचाव कार्य चलाया और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे में बस कंडक्टर और एक 10 महीने की बच्ची की मौत होने की खबर है। हादसे में बस कंडक्टर और एक 10 महीने की बच्ची की मौत हो गई। चार गंभीर घायल हैं, जिन्हें एम्स ऋषिकेश के लिए रेफर किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *