• Sun. Dec 7th, 2025

पूर्व मर्चेंट नेवी कर्मी गर्लफ्रेंड के खर्चे पूरे करने के लिए बना चरस तस्कर

ByNewuttarakhand

May 30, 2023

यहां मर्चेंट नेवी में काम कर चुका एक युवक गर्लफ्रेंड की डिमांड पूरी करने के लिए नशा तस्कर बन गया। आरोपी आदर्श कुमार पुत्र स्वर्गीय अश्विनी कुमार हाथीबड़कला क्षेत्र में रहता है। 31 साल के आदर्श को पुलिस ने एक किलो चरस के साथ गुरुद्वारा के पास से गिरफ्तार किया।

बरामद चरस की कीमत 5 लाख रुपये है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वो साल 2017 तक मर्चेंट नेवी में काम कर रहा था। चोट लगने की वजह से उसे बाहर कर दिया गया। इसके बाद आरोपी ने ट्रैवल कंपनी खोल ली। टूरिस्ट गाइड के रूप में काम करने के दौरान उसे नशे की लत लग गई। आगे पढ़िए।

आरोपी ने बताया कि इस बीच एक लड़की उसकी जिंदगी में आई, जिसके बाद खर्चे बढ़ने लगे। गर्लफ्रेंड की डिमांड पूरी करने और नशे की लत के लिए आरोपी ने ड्रग्स बेचना शुरू कर दिया।

धीरे-धीरे उसका लालच बढ़ने लगा। 28 मई को आरोपी ने सहारनपुर से 1 किलो चरस खरीदी और उसे बेचने के लिए रायपुर आ गया। आरोपी ने बताया कि वो चरस लेकर स्कूटी से जा रहा था, तभी पुलिस ने उसे धर दबोचा। पुलिस ने आरोपी की स्कूटी सीज कर दी है।

बता दें कि रायपुर में नशा तस्करों के खिलाफ अभियान चल रहा है। ऐसे लोगों को चिन्हित कर उनका डेटा तैयार किया जा रहा है। पूर्व में पुलिस ने सरपंच और उसकी पत्नी को 7.5 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया था। अब एक और आरोपी की गिरफ्तारी हुई है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *