• Tue. Nov 3rd, 2026

Kedarnath Yatra 2023: एक माह में ही टूटे सारे रिकॉर्ड। लाखों श्रद्धालुओं ने किए बाबा केदार के दर्शन।

ByNewuttarakhand

May 29, 2023

केदारनाथ जाने का उत्साह लोगों में इस कदर बढ़ गया है कि अपने परिवार और अपने दोस्तों के साथ में बाबा केदार के दर्शन करने उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले पहुंच रहे हैं। केदारनाथ धाम के दर्शनों को पहुंच रहे श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा है। अब तक पांच लाख 60 हजार श्रद्धालु बाबा के दर्शन कर चुके हैं। कुल मिलाकर कहें तो केदारनाथ यात्रा ने पहली बार ऐसा रिकॉर्ड कायम किया है। ऐसा पहली बार हो रहा है जब एक ही महीने में 5 लाख 60 हजार यात्री केदारनाथ पहुंचे। माना जा रहा है कि इस साल 18 से 20 लाख श्रद्धालु बाबा केदार के दर पर शीश नवाएंगे। आगे पढ़िए

हर वर्ष की तरह इस साल भी सुरक्षा बलों के जवानों का यात्रियों को पूरा पूरा सपोर्ट मिल रहा है। जवान हर कदम पर यात्रियों की मदद कर रहे हैं। महाराष्ट्र से बाबा केदार के दर्शनों को पहुंचे सुशांत पाटिल, रूपेश पाटिल, राजन पाटिल ने बताया कि गौरीकुंड से केदारनाथ से पैदल मार्ग और धाम में मूलभूत सुविधाएं अच्छी हैं। पैदल मार्ग पर भैरव गदेरा व कुबेर गदेरा में हिमखंड में तैनात सुरक्षा जवान एक-एक यात्री को हाथ पकड़ा कर रास्ता पार करा रहे हैं। यात्रियों ने कहा है कि केदारनाथ में बिजली, पानी, भोजन, स्वास्थ्य की सुविधाएं अच्छी हैं। उन्हें पूरी Kedarnath Yatra में प्रशासन व पुलिस का अच्छा सहयोग मिला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *