• Sat. Dec 6th, 2025

दुखद खबर: एक ही परिवार के 2 लोगों की मौत..1 महिला घायल यूटिलिटी वैन खाई में गिरने से हादसा।

ByNewuttarakhand

May 29, 2023

खबर देहरादून के विकासनगर से है, जहां विकासनगर की ओर जा रही एक यूटिलिटी बेकाबू होकर खाई में गिर गई। इस भयानक हादसे में एक ही परिवार के दो लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा हादसे में एक महिला घायल है।

ग्रामीणो की मदद से घायल महिला को खाई से निकाला गया और निजी वाहन से इलाज के लिए विकासनगर भिजवाया गया है। बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह श्म्भर क्वानू गांव से यूटिलिटी विकासनगर की ओर जा रही थी। तभी शम्भर खेड़ा और क्वानू मैलोत के बीच यूटिलिटी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। यूटिलिटी में तीन लोग सवार थे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। और एक महिला गंभीर घायल है। सूचना मिलने के बाद एडीएफआर और तहसील प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *