• Tue. Nov 3rd, 2026

UKSSSC: पांच दिन के अंदर जारी किया रक्षक भर्ती परिणाम आयोग ने किया सबसे तेज गति से परिणाम घोषित।

ByNewuttarakhand

May 27, 2023

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) ने पेपर लीक के बाद हुई सचिवालय सुरक्षा संवर्ग रक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम महज पांच दिन में जारी कर दिया है।

आयोग ने ये परीक्षा 21 मई को कराने के बाद उसी दिन शाम को उत्तर कुंजी जारी कर दी थी। आयोग ने सबसे कम रिकॉर्ड पांच दिन में परिणाम जारी किया है।

आयोग ने 21 मई को अल्मोड़ा, देहरादून, नैनीताल और पौड़ी जिले में 62 केंद्रों पर सचिवालय रक्षक भर्ती परीक्षा का आयोजन किया था।

परीक्षा के लिए 25,806 अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र जारी किया गया था, जिनमें से सभी केंद्रों पर कुल 9939(37.90 प्रतिशत) शामिल हुए थे। परीक्षा से 15,867 अभ्यर्थी(62.10 प्रतिशत) अनुपस्थित थे।

आयोग ने उसी दिन शाम को परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी कर दी थी। शुक्रवार को आयोग ने परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया।

आयोग के अध्यक्ष जीएस मर्तोलिया ने बताया कि रिकॉर्ड पांच दिन के भीतर परीक्षा का परिणाम जारी किया गया है।

उन्होंने बताया कि जल्द परिणाम जारी करने से इसे लेकर होने वाले विवाद भी कम होंगे।

उन्होंने कहा कि आने वाले समय में आयोग जो भी परीक्षाएं कराएगा, उनका परिणाम न्यूनतम समय में जारी करेगा। आयोग ने रक्षक भर्ती परीक्षा में 66 युवाओं का चयन किया है।

अब होगी शारीरिक मापजोख परीक्षा

आयोग के सचिव एसएस रावत ने बताया कि इस भर्ती परीक्षा में जिन युवाओं का चयन हुआ है, उन्हें अब शारीरिक मापजोख परीक्षा में शामिल होना होगा।

इसके लिए जल्द ही आयोग अपनी वेबसाइट पर शेड्यूल जारी करेगा। स्थान और समय की जानकारी जारी होने के बाद अभ्यर्थियों को वहां निर्धारित समय पर पहुंचना होगा। इसके बाद अंतिम चयन परिणाम जारी किया जाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *