• Mon. Nov 2nd, 2026

ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर सेना का ट्रक हादसे का शिकार

ByNewuttarakhand

May 22, 2023

ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर सेना का ट्रक हादसे का शिकार हो गया। उक्‍त हादसा एनएच 94 चम्बा-ऋषिकेश मोटर मार्ग पर बेमर के पास हुआ। जहां सोमवार दोपहर लगभग एक बजे सेना का ट्रक सड़क में पलटने से दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिसमें एक सैन्यकर्मी की मौत हो गई व एक घायल हो गया। वाहन में केवल दो व्‍यक्ति सवार थे।

बताया गया कि सेना का ट्रक रुड़की से हर्षिल उत्तरकाशी जा रहा था। वाहन में राशन था। चालक नायक असलम की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरे सैनिक सरवर आजम को चोट आई है। सेना के अन्य जवान मौके पर पहुंच गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *