• Sat. Dec 6th, 2025

लखनऊ आकर क्या बोले नागालैंड सरकार में मंत्री तेमजेन

ByNewuttarakhand

May 21, 2023

तेमजेन ने कहा कि लखनऊ के बारे में बहुत सुना है, मगर एक दिन में घूमना संभव नहीं है, इसलिए अगली बार आकर घूमूंगा। नागालैंड के उच्च शिक्षा मंत्री तेमजेन लखनऊ में आयोजित यूथ इन एक्शन कार्यक्रम शामिल होने के लिए पहुंचे हैं।

नागालैंड सरकार में मंत्री और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष तेमजेन इमना अलोंग (Temjen Imna Along) की पीएम नरेंद्र मोदी कई बार तारीफ कर चुके हैं। मोदी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष तेमजेन दीवाने हैं। रविवार सुबह वे चौधरी चरण सिंह (अमौसी एयरपोर्ट) पहुंचे। इस दौरान तेमजेन इमना अलोंग से NBT ऑनलाइन से खास बातचीत की। इसमें उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जमकर तारीफ की। तेमजेन ने कहा कि यहाँ आकर मैं बहुत खुश हूं।

नागालैंड में मंत्री के साथ ही वो भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भी हैं। तेमजेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना राजनीतिक गुरु बताते हुए कहा कि वो देश के विकास को लेकर आगे बढ़ रहे है। पीएम मोदी सबको साथ लेकर विकास कर रहे है। तेमजेन ने कहा कि उत्तर प्रदेश और नागालैंड में विकास का पहिया तेजी से घूम रहा है।

सीएम योगी ने गुंडे-माफिया को किया ध्वस्त- तेमजेन

तेमजेन ने कहा कि नागालैंड भारत का एक छोटा सा राज्य है, उसके बावजूद हमारी सारी समस्याओं का समाधान दिल्ली में किया जाता है। सीएम योगी की तारीफ करते हुए कहा कि यूपी में एक सक्षम मुख्यमंत्री है, जिन्होंने कानून- व्यवस्था को बेहतर और गुंडे माफियाओं को ध्वस्त करने का काम किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *