• Mon. Nov 2nd, 2026

कहीं बेहद गर्मी कहीं छाए बादल, जानिए कैसा आज का मौसम?

ByNewuttarakhand

May 14, 2023

प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से मौसम शुष्क बना हुआ है। जिससे पहाड़ से लेकर मैदान तक पारा चढ़ने लगा है। शनिवार को मैदानी इलाकों में चटख धूप ने पसीने छुड़ाए। हालांकि, पहाड़ों में शाम को आंशिक बादल मंडराने लगे। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर व पिथौरागढ़ जनपदों के साथ ही पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा, गरज-चमक के साथ वर्षा होने की आशंका है

उत्तराखंड में अब मौसम शुष्क (Uttarakhand Weather Updates) है। कई जगहों में चटख धूप खिल रही है, जिसके चलते पारा लगातार चढ़ता जा रहा है। हालांकि, आज पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम करवट बदल सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक आज पहाड़ों में कहीं-कहीं हल्की वर्षा-बर्फबारी हो सकती है। जबकि, मैदानी क्षेत्रों में आमतौर पर आसमान साफ रहने के आसार हैं।

वहीं आज रविवार 14 मई को सुबह की शुरुआत में राजधानी देहरादून में बादल छाए रहे और ठंडी हवाएं चलीं। जानकारी के मुताबिक देहरादून के आसपास के इलाकों में भी बादल छाए रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *