• Mon. Nov 2nd, 2026

IPL 2023न्यूज़ 29 साल के इस प्लेयर ने IPL में मचाया गदर

ByNewuttarakhand

May 6, 2023

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 16वें सीजन में कुछ खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से फैन्स के दिलों में जगह बनाई है. पंजाब किंग्स के विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा का भी नाम इन खिलाड़ियों में शामिल है. जितेश शर्मा ने इस आईपीएल सीजन में जिस तरह की ताबड़तोड़ बैटिंग की है, उसने क्रिकेट विशेषज्ञों को हैरान कर दिया है.

दाएं हाथ के बल्लेबाज जितेश शर्मा ने आईपीएल 2023 में अबतक 10 मुकाबलों में 26.56 के एवरेज से 239 रन बनाए हैं. खास बात यह है कि इस दौरान जितेश का स्ट्राइक रेट 165.97 का रहा है. जितेश ने आईपीएल 2023 में 18 चौके और 16 छक्के लगाए हैं. खास बात ये है कि इन दस मैचों में केवल एक ही बार ऐसा हुआ, जब जितेश सिंगल डिजिट में आउट हुए. बाकी के सभी मुकाबलों में उन्होंने तूफानी अंदाज में बैटिंग की है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *