• Mon. Nov 2nd, 2026

UP: श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, मची चीख-पुकार, हादसे में एक की मौत, बच्चों समेत 30 लोग घायल

ByNewuttarakhand

May 3, 2023

सहारनपुर में सिद्धपीठ श्री शाकंभरी देवी से भंडारा कर वापस लौट रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक के अचानक नियंत्रण खोने से सड़क पर पलट गई। हादसे में एक श्रद्धालु की मौत हो गई, जबकि महिलाओं और बच्चों समेत करीब 30 श्रद्धालु घायल हो गए हैं। इनमें कई को हालत गंभीर होने पर सीएचसी बेहट से उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया।

हादसा बुधवार की रात करीब साढ़े आठ बजे हुआ। कोतवाली बेहट क्षेत्र के गांव खिड़का जुनारदार निवासी सूरजपाल का परिवार और आस पड़ोस के परिवारों के साथ बुधवार को सिद्धपीठ श्री शाकंभरी देवी में भंडारा करने गए थे।

बताया गया कि भोग अर्पण और प्रसाद वितरण करने के बाद जब सूरजपाल और उसके साथ गए श्रद्धालु वापस लौट रहे थे, तो भूरादेव मंदिर से निकलते ही गांव नागलमाफी से पहले थाना मिर्जापुर क्षेत्र में उनकी ट्रैक्टर-ट्रॉली का चालक जगपाल अचानक नियंत्रण खो बैठा। ट्रैक्टर-ट्रॉली ऑडी तिरछी होने के बाद सड़क किनारे पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

वहीं, राहगीरों की सूचना पर मिर्जापुर पुलिस और कई एंबुलेंस घटनास्थल पर पहुंचीं। पुलिस और स्थानीय लोगों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे फंसे महिलाओं, बच्चों और अन्य श्रद्धालुओं को बाहर निकाला।
सीओ मुनीशचंद्र भी मौके पर पहुंचे। सभी घायलों को 108 एंबुलेंस से सीएचसी लाया गया, जहां राजेंद्र (26) पुत्र ऋषिपाल को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि तीन-चार घायलों को गंभीर हालत के बाद रेफर किया गया है।

घायलों की सूचीसरिता (17), सोम्मी (60), रजनी (35), हिमांशु (10), जगपाल (45), ममता (35), भागवंती (30), आरती (12), अंकित (14), शिवकुमार (15), शेखर (10), विशाखा (9), हिमांशी (8), उर्वशी (12), स्वाति (19), रूबी (16), गौरव (13), सन्नी (18), अजय (12), रविंद्र (30), पिंटू (15) आदि।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *