• Mon. Nov 2nd, 2026

Uttarakhand: पुनर्निर्माण के लिए राहत पैकेज पर लग सकती है मुहर। आज जोशीमठ मुद्दे पर दिल्ली में बैठक।

ByNewuttarakhand

May 3, 2023

जोशीमठ पुनर्निर्माण के मुद्दे में आज दिल्ली में बैठक जल्द सकती है राहत पैकज पर मुहर।

उत्तराखंड में चमोली जिले के जोशीमठ में भूधंसाव प्रभावित क्षेत्र के लोगों को शीघ्र राहत मिल सकती है। इस संबंध में केंद्र सरकार की ओर से बुधवार को नई दिल्ली में बैठक आयोजित की गई है।

संभव है कि इस बैठक में जोशीमठ पुनर्निर्माण के लिए राहत पैकेज पर कोई फैसला हो जाए। राज्य सरकार की ओर से राहत पैकेज के तौर पर केंद्र से करीब तीन हजार करोड़ रुपये की मांग की गई है।

नई दिल्ली में राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अपर सचिव की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में पोस्ट-डिजास्टर नीड्स असेसमेंट (पीडीएनए), वैज्ञानिक संस्थाओं के विशेषज्ञों और उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अधिकारियों को बुलाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *